घर में कभी नहीं होंगे लड़ाई-झगड़े, बस एक बार कर दे ये छोटा सा काम

हर घर में कोई न कोई समस्या होती है। घर की नकारात्मकता के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ज्योतिष और वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो घर की नकारात्मकता दूर कर घर में सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करते हैं।

घरेलू कलह से बचने के लिए उपाय:

प्रतिदिन सुबह एक कटोरी में साफ पानी भरें और फिर उसमें तुलसी के पत्ते डाल दें। अब इस पानी का छिड़काव पत्तों से ही पूरे घर में कर दें।

यदि घर के किसी सदस्य को बुरे सपने लगातार परेशान कर रहे हैं, तो सोने से पहले कमरे में घी में कर्पूर डाल कर जलाएं। ऐसा करने से कमरे की नकारात्मकता खत्म होती है और नींद भी ठीक से आती है।

आंवले का फल पौराणिक दृष्टिकोण से रत्नों के समान मूल्यवान माना जाता: अक्षय नवमी

रात को सोते समय घर के हर कोने में थोड़ा सा खड़ा यानी साबूत नमक कांच की कटोरी या किसी अन्य बर्तन में भरकर रखें। अब सुबह उठने के बाद नमक को इकट्ठा करके पानी में बहा दें।

Back to top button