अगर आपके घर के सामने भी है पानी की टंकी तो जान लें ये…
वास्तुशास्त्र में हमारे घर के मुख्य द्वार से जुड़े बहुत सारे वास्तु टिप्स बताये गए है. वास्तुशास्त्र के अनुसार हमारे घर में मुख्य द्वार का बहुत महत्व होता है. वास्तु के अनुसार आपके घर का मुख्य द्वार कैसे खुलता है या इसके सामने क्या है इन चीजों का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है. आज हम आपको आपके घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में बताने जा रहे है.

1-अगर आपके घर के मुख्य द्वार के सामने कोई बिजली का खम्भा है तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है.
2-घर के मुख्य द्वार के आसपास कभी भी पीपल का पेड़ नहीं होना चाहिए. इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है.
3-अगर आपके घर के सामने कोई बड़ी सी पानी की टंकी है तो इससे आपके घर में बीमारिया आ सकती है और साथ ही सफलता के रास्ते में भी रूकावट आ सकती है.
4-अगर आपके घर के मुख्य द्वार को खोलने या बंद करने पर आवाज आती है तो बहुत अशुभ होता है इसलिए इसे फ़ौरन ही ठीक करवा ले.





