ग्रामीण क्षेत्र में बना 35 बेड का कोविड-19 अस्पताल, एसडीएम ने किया निरीक्षण

मलिहाबाद। घैला माल रोड पर चरक हॉस्पिटल को कोविड-19 बनाया गया है। एसडीएम मलिहाबाद पल्लवी मिश्रा ने 135 बेड के अस्पताल में साफ सफाई बेड और अन्य सुविधाओं के का बारीकी से निरीक्षण किया। इसमें एल 1 श्रेणी के मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
निरीक्षण करते अधिकारीएसडीएम मलिहाबाद पल्लवी मिश्रा नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह के साथ चरक हॉस्पिटल पहुंची कोविड-19 के मरीजों के लिए हॉस्पिटल का चुनाव किया गया है। आसपास इलाके के गांव में जिन मरीजों को दिक्कत होगी उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अभी इसमें कुल 35 बेड हैं ।भर्ती की सारी सुविधा सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध है।
एसडीएम ने बताया कि एल 1 श्रेणी के मरीजों को ही इस अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। अस्पताल में बेड साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं की देखरेख कर चिकित्सकों को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं देने की बात उन्होंने कही।
निरीक्षण करते अधिकारीग्रामीणों की सुविधा के लिए अस्पताल का चुनाव किया गया है इलाके में कोरोना महामारी से संबंधित कोई भी मरीज एल 1 श्रेणी का पाया जाता है तो उसे इस अस्पताल में इलाज मिल सकेगा।





