पांच बार के राष्ट्रीय रैली चैंपियन गौरव गिल को मिला सम्मान

पांच बार के राष्ट्रीय रैली चैंपियन गौरव गिल को शुक्रवार को आयोजित एक भव्य समारोह में वर्ष के प्रतिष्ठित मोटर स्पोट्र्सपर्सन ऑफ द ईयर से नवाजा गया। समारोह में देश के कई स्टार रेसरों की मौजदगी में गिल को को यह पुरस्कार दिया गया। गिल ने नए रिकॉर्ड के साथ एशिया पैसिफिक चैंपियन के अपने खिताब का बचाव किया था। उन्हें यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय मोटर स्पोट््र्स संस्था के अध्यक्ष ज्यां टॉड ने ट्राफी प्रदान कर दिया।पांच बार के राष्ट्रीय रैली चैंपियन गौरव गिल को मिला सम्मान
गिल ने कहा कि  टॉड से यह सम्मान पाना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है। टॉड एक लीजेंड रेसर हैं और मैं यह सम्मान पाकर बेहद खुश हूं। मुझे इस ट्राफी को बार बार जीतना होगा ताकि यह मेरे खजाने में बनी रहे।

Back to top button