गौतम सिंघानिया बोले- बेटे और रेमंड के चेयरमैन के तौर पर मेरी भूमिकाएं अलग

  • मुंबई. पिता विजयपत सिंघानिया के आरोपों पर रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने गुरुवार को एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बेटे और रेमंड के चैयरमैन के तौर पर मेरी भूमिकाएं और जिम्मेदारियां अलग-अलग हैं। पूरा मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं ज्यादा नहीं कह सकता। यह बहुत पुराना मामला है। शेयरधारकों की मंजूरी के लिए भेजा था…
    गौतम सिंघानिया बोले- बेटे और रेमंड के चेयरमैन के तौर पर मेरी भूमिकाएं अलग
     
    – उन्होंने कहा कि, ‘ऑडिट कमेटी और रेमंड के बोर्ड ने प्रॉपर्टी से जुड़े प्रस्ताव को शेयरधारकों की मंजूरी के लिए भेजा था। कॉरपोरेट गवर्नेंस के नियमों के तहत ऐसा करना जरूरी है, लेकिन शेयरधारकों ने प्रस्ताव नामंजूर कर दिया। एक पक्ष होने के कारण मैंने वोट नहीं डाला था। मेरा मानना है कि शेयरधारकों के हित परिवार के हित से बड़े हैं। इसलिए मैंने शेयरधारकों के फैसले का स्वागत किया। बेटे के तौर पर मैं दो साल से पिता और दूसरे परिजनों से बात कर विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहा हूं। बेटे के रूप में मैं अपनी जिम्मेदारियों को लेकर प्रतिबद्ध हूं।’

    ये भी पढ़े: अभी अभी: तमिलनाडु में बनेगी NDA की सरकार! AIADMK के दोनों गुट बीजेपी में होंगे शामिल, पीएम मोदी से की मुलाकात

    – गौरतलब है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन एवं एमडी गौतम सिंघानिया और उनके पिता विजयपत सिंघानिया से सौहार्दपूर्ण तरीके से प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने को कहा है।

    – विजयपत सिंघानिया का आरोप है कि जेके हाउस के एक डुप्लेक्स में उन्हें पजेशन नहीं दिया जा रहा है।
    – जस्टिस जी.एस. कुलकर्णी ने कहा कि पिता-पुत्र के बीच इस तरह के विवाद कोर्ट तक नहीं आने चाहिए।
     
     
     
Back to top button