गोसाईगंज में पिछले एक माह से परेशान चल रही युवती ने लगाई फांसी

लखनऊ। गोसाईगंज इलाके में युवती ने अज्ञात कारणों पिछले एक माह से परेशान चल रही युवती ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती करीब एक माह से परेशान चल रही थी। परिजनों के पूछने पर उसने कुछ बताया नहीं था।
पढे:- ठाकुरगंज में जनरल स्टोर पर काम करने वाले युवक ने लगाई फांसी
गोसाईगंज के बाल गाइड शिवलर निवासी संतोष कुमार की घर में जनरल स्टोर की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी 20 वर्षीय पुत्री प्रियंका साहू ने दुकान का शटर बंद कर दिया। दोपहर बाद संतोाष ने शटर उठाया, तो अन्दर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान की छत पर लगे पंखे में साड़ी के फंदे से प्रियंका शव लटक रहा था। शव देख मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां ने बताया कि प्रियंका पिछले एक माह से परेशान चल रही थी, पूछताछ करने पर वह कुछ बताती नहीं थी। हालांकि मौत के कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
The post गोसाईगंज में पिछले एक माह से परेशान चल रही युवती ने लगाई फांसी appeared first on .





