गोसाईगंज पुलिस ने अवैध शराब समेत एक आरोपी किया गिरफ्तार

लखनऊ। गोसाईगंज पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपित के कब्जे से मिली भारी मात्रा में शराब वह सप्लाई करने की फिराक में था।
थाना प्रभारी गोसाईगंज ने बताया कि सोमवार की देर रात पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बड़ी घुसवल में आरोपित की गिर तारी के लिए पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। गांव में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ा कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम ग्राम हबीरपुर गोसाईगंज निवासी अनुराग रावत उर्फ छंगा बताया है। पुलिस का दावा है कि आरोपित बरामद हुई शराब सप्लाई करने की फिराक में था।
पढे:- एसटीएफ ने 2 कुण्टल 50 किग्रा गांजे के साथ तीन अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
The post गोसाईगंज पुलिस ने अवैध शराब समेत एक आरोपी किया गिरफ्तार appeared first on .





