गोवा का सबसे खूबसूरत बीच है मोरजिम, जहां जाना रहेगा बहुत ही यादगार

नार्थ गोवा का मोरजिम बीच, दूसरे मशहूर बीच बागा, आरमबोल, वेगेटर, वारसा और कोलवा से काफी अलग और बहुत ही खूबसूरत है। इसे टर्टल बीच के नाम से भी जाना जाता है। आसपास के हरे-भरे पेड़ और बीच पर फैली सफेद रेत इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। यहां लोकल से ज्यादा विदेशी सैलानियों की भीड़ देखने को मिलती है। जो यहां खासतौर से सनबाथ और स्वीमिंग के लिए आते हैं। और इसी वजह से इसे लिटिल रशिया (Little Russia) का नाम दिया गया है। खूबसूरती के अलावा मोरजिम बीच पर अलग-अलग तरह के पक्षी भी देखने को मिलते हैं। सैंड प्लोवर, बे-बैक्ड श्राइक, क्विल, टर्नस्टोन्स, कोयल, किंगफिशर और सैंडपाइपर्स को यहां आसानी से देखा जा सकता है। यहां तक कि डॉलफिन को देखने के लिए भी मोरजिम बीच परफेक्ट जगह है।

मोरजिम बीच की खासियत

मोरजिम बीच के किनारे बने कॉटेज यहां रहने के लिए बेस्ट हैं जहां पर आपको सारी मॉडर्न सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा बीच पर अवेलेबल रेस्टोरेंट्स में ठंडी-ठंडी बीयर के साथ आप इंडियन से लेकर कॉन्टिनेंटल हर तरह की डिश का मजा ले सकते हैं। यहां रेस्टोरेंट्स के बाहर छोटे-छोटे शॉवर भी लगे रहते हैं जिसमें स्वीमिंग के बाद आराम से यहां नहाकर रेस्टोरेंट्स में आ सकते हैं। इसके अलावा बीच पर मसाज की सुविधा भी अवेलेबल है। लोकल लेडीज़ अलग-अलग  आर्युवेदिक और अरोमा ऑयल के साथ यहां घूमती रहती हैं जो हेयर से लेकर बॉडी हर तरह का मसाज देकर आपको रिलैक्स कर सकती हैं। 

कम भीड़ की वजह से ये बीच विदेशी सैलानियों के बीच काफी पॉप्युलर है। जिसमें आप भी कम्फर्टेबली बिकिनी पहनकर समुद्र की लहरों को एन्जॉय कर सकती हैं। इतना ही नहीं ये बीच फोटोशूट के लिए भी परफेक्ट है। ढ़लते सूरज के साथ यहां का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत होते जाता है। 

मोरजिम बीच पर ओलिव रिडले समुद्री कछुए भी देखने को मिलते हैं। जिन्हें आप खाना खिला सकते हैं और कैमरे में भी कैद कर सकते हैं। 

मोरजिम बीच जाएं तो यहां भी घूमें   

बीच को खासतौर से यहां होने वाली पार्टीज़ के लिए जाना जाता है। कई बड़ी बिजनेस और हाउस पार्टी तो चापोरा फोर्ट में ऑर्गेनाइज़ की जाती हैं। जहां से चॉपडैम नदी को देखा जा सकता है।

कैसे पहुंचे  

अगर आप फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो पणजी एयरपोर्ट यहां सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट है। ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो वासको डि गामा रेलवे स्टेशन पहुंचकर टैक्सी या लोकल बस से यहां तक पहुंचा जा सकता है।  

Back to top button