गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंजा दिल्ली का नेहरू प्लेस,

सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस और बदमशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस 25 हजार के इनामी बदमाश अकबर अरेस्ट करने में कामयाब रही लेकिन उसका एक साथी राशिद भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने इलाके को चारों और से घेर लिया है और फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।दिल्ली+का+नेहरू+प्लेस,+पुलिस+और+बदमाशों+के+बीच+शूटआउटजानकारी के मुताबिक दिल्ली का नेहरू प्लेस इलाका सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।

Back to top button