गोरखपुर हादसे में वरूण गांधी ने दिए 5 करोड़ रूपए

सुल्तानपुर के सांसद वरूण गांधी ने गोरखपुर बीआरडी मेडिकल काॅलेज में हुई मौतों के बाद अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में एक अत्याधुनिक बाल चिकित्सा केंद्र स्थापित करने के लिए सांसद निधि से लगभग 5 करोड़ रूपए की राशि देने की घोषणा की. उन्होंने इस मामले में एक पत्र ट्विटर पर ट्विट किया.
वरूण गांधी ने कहा कि गोरखपुर में जिन बच्चों की मौत हो गई उससे मैं आत हूॅं. उन्होंने लिखा कि सुल्तानपुर स्वयं का संसदीय क्षेत्र होने के चलते मैं सांसद निधि से सुल्तानपुर के जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक बाल चिकित्सा केंद्र का आधारभूत ढांचा विकसित करने हेतु 5 करोड़ रूपए देने का फैसला ले रहा हूॅं.
इसे भी पढ़े: मदरसे पर लहराया गया तिरंगा बच्चों ने गया राष्ट्रगान, कहा-राष्ट्रधर्म सबसे बड़ा धर्म
उन्होंने लिखा कि गोरखपुर में जो हादसा हुआ उसमें दोषियों पर कार्रवाई की जाना चाहिए और आगे ऐसे हादसे न हों इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए. उन्होंने इसे मानवीय त्रासदी बताया. उन्होंने लिखा कि मेरे द्वारा दी गई राशि से एक पिडियाट्रिक का एक माॅडल हाॅस्टिपटल बनाया जाएगा.





