गोरखपुर में बस से भिड़ी बरातियों भरी बोलेरो, 4 की मौके पर मौत

गोरखपुर.यहां के पीपीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बरातियों से भरी बोलेरो, प्राइवेट बस से भिड़ गई। हादसे में 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं। हादसे के बाद बस छोड़ चालक- कंडक्टर फरार हो गए।ये है पूरा मामला…
– बरात आजमगढ़ जिले के एकमा के रहने वाले निरंजन राय के घर से महराजगंज, नौतनवां के रहने वाले महेंद्र पांडेय के घर जा रही थी। फोर्स के साथ पहुंचे एसएसपी ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया।
– बरात मंगलवार शाम आजमगढ़ के एकमा से निकली थी। बोलेरो सवार युवक इसमें शामिल होने जा रहे थे। रात साढ़े आठ बजे सोनौली हाईवे पर पीपीगंज में बगहीभारी गांव के पास कैंपियरगंज की तरफ आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस से भिड़ गए।
– टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार संतकबीरनगर, धर्मसिंहवा के अतरी निवासी शत्रुघ्न पांडेय (25), आजमगढ़ के एकमा निवासी अमित राय (26), मऊ के कोपागंज निवासी शशि राय (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
– गंभीर रूप से घायल संतकबीरनगर, धर्मसिंहवा निवासी सत्येंद्र राय (25), आजमगढ़ के सहबतपुर निवासी करीमन राय (25), एकमा निवासी रिंकू यादव (28) व शशांक राय (25) को पुलिस मेडिकल कालेज ले गई। शशांक की हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: तो इसलिए एक बार फिर सुर्खियों में आया अयोध्या गोलीकांड, विधवा ने मुलायम के खिलाफ दर्ज कराया FIR
क्या कहती है पुलिस?
– हादसे के बाद सोनौली हाईवे पर जाम लग गया। खबर मिलने के बाद पीपीगंज, कैंपियरगंज व चिलुआताल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी ने गाड़ियों को सड़क से हटवाकर आवागमन शुरू कराया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि प्राइवेट बस नौतनवां के एक व्यक्ति की है। सड़क पर खड़ी दुघर्टनाग्रस्त बस में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।





