विपक्ष ने गांधी परिवार के इस सदस्य को चुना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार तय होने के बाद अब विपक्ष ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सर्वसम्मति से गोपाल कृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।गोपाल कृष्ण गांधी को विपक्ष

गोपाल कृष्ण गांधी को विपक्ष ने चुना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार 

मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में सभी दलों ने यह निर्णय लिया की वो गांधी को चुनाव में खड़ा होने के लिए अपील करेंगे। वहीं भाजपा की तरफ से अब तक किसी नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

इस बैठक में जदयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे। अब देखना यह है कि भाजपा गांधी के सामने किस चेहरे को लेकर आती है। खबरों के अनुसार विपक्ष की इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा हुई।

महात्मा गांधी के पड़पोते गोपालकृष्ण गांधी एक रिटायर्ड आईएएस हैं जो पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व सदस्य के रूप में, उन्होंने अन्य प्रशासनिक और कूटनीतिक पदों के बीच भारत के राष्ट्रपति के सचिव के रूप में और दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के उच्चायुक्त के रूप में सेवा की है।

Back to top button