गोंडा: अब कांग्रेस प्रत्याशी ने अमर्यादित शब्दों का भी किया प्रयोग….

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय बिन्नू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सलमान खुर्शीद द्वारा की गई टिप्पणी का समर्थन तो किया ही, साथ ही अमर्यादित शब्दों का भी प्रयोग किया। वह अपने आवास पर कुछ मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे। योगी पर सन्यासी का चोला ओढ़कर एक संप्रदाय पर कब्जा करने का आरोप लगाने से गुरेज नहीं किया। कहाकि प्रदेश में माफियागीरी हावी है।

Back to top button