वीडियो: तेजी से वायरल हो रहा है गैस सिलेंडर के साथ विद्युत जामवाल का ये कारनामा…

विद्युत जामवाल बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। वह अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह के वर्कआउट करते हैं। इस बार विद्युत ने एक अनोखे तरीके से वर्कआउट किया है। विद्युत ने भरे हुए गैस सिलेंडर को उठाकर वर्कआउट किया है। जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। विद्युत जामवाल ने 5 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक विडियो शेयर किया, जिसमें वो एक भरे गैस सिलेंडर को खिलौने की तरह इधर-उधर घुमाते नजर आ रहे हैं।उनके इस विडियो को तीन घंटे में 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विद्युत ने इस विडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘अब ये करके दिखाओ…! भरोसा नहीं करने वाले जान लें… यह एक गैस सिलेंडर भरा हुआ है।’ विद्युत के इस अंदाज को देखने के बाद 4 हजार से ज्यादा लोग उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ‘वॉर’ मूवी में टाइगर की जगह उन्हें होना चाहिए। जबकि कुछ बोले, पाजी तुस्सी ग्रेट हो।

लोगों को दीवाना बना रहा है सपना चौधरी यह बोल्ड अवतार, देखे तस्वीरे…

 

Back to top button