गृहमंत्री राजनाथ सिंह का ऐलान, पाक-बांग्लादेश से लगने वाली सीमाएं जल्द होंगी सील

बॉर्डर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-बांग्लादेश के साथ लगने वाली भारत की इंटरनेशनल बॉर्डर को जल्द से जल्द सील किया जाएगा।
यह भी पढ़े: हिंदू युवा वाहनी ने चेतावनी दी: योगी सरकार की छवि खराब की तो खैर नहीं…

राजनाथ मध्य प्रदेश के टेकनपुर में बीएसएफ एकेडमी में आए हुए थे। बीएसएफ ने इंटरनेशनल बॉर्डर्स पर तैनाती के रूल्स बदले हैं।एएनआई के मुताबिक राजनाथ ने कहा, “बीएसएफ ने इंटरनेशनल बॉर्डर्स पर सिक्युरिटी को लेकर अपने नियमों में बदलाव किया है। आज पड़ोसी देशों में बीएसएफ एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है।” उन्होंने आगे कहा कि हमने फैसला किया है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगने वाली भारतीय सीमा को जल्द से जल्द सील कर दिया जाएगा।





