गूगल सर्च के जरिए ग्राहक कर सकेगे ओला की बुकिंग

नई दिल्ली: अब गूगल सर्च के जरिए भी ओला व उबर की टैक्सी बुक की जा सकती है। गूगल ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इसके अनुसार,‘ देश भर में यात्री गूगल सर्च के जरिए कैब बुक कर सकते हैं।’ 

ola-image

कंपनी गूगल सर्च में उबर और ओला कैब बुक करने का विकल्प देगी जिसमें आसपास कार उपलब्ध होने पर अनुमानित किराए का भी जिक्र होगा।

हालांकि बुकिंग कंपनियों के एप्प के जरिए ही होगी। अगर ग्राहक के डिवाइस में ओला या उबर का एप नहीं है तो गूगल सर्च एप्प इंस्टाल का लिंक भी उपलब्ध कराएगी। उल्लेखनीय है कि इसी साल गूगल ने यह सेवा गूगल मैप्स पर उपलब्ध कराई थी।

Back to top button