गूगल ने लॉन्च किया डेटा बचाने वाला Datally ऐप, जानिए कैसे होगा install

दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने मोबाइल डेटा बचाने वाला एक ऐप ‘Datally’ लॉन्च किया है। यह ऐप एंड्रॉइड यूजर्स के लिए है। यह ना सिर्फ स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले ऐप को मॉनीटर और कंट्रोल करता है साथ ही नजदीकी वाईफाई हॉटस्पॉट का पता भी लगाता है।गूगल ने लॉन्च किया डेटा बचाने वाला Datally ऐप, जानिए कैसे होगा install
यह ऐप खासतौर पर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, क्योंकि बड़ी संख्या में यूजर्स को अपना मोबाइल डेटा खत्म होने का डर लगा रहता है। गूगल का ऐसा कहना है कि इस ऐप को लगभग 5 लाख यूजर्स के साथ टेस्ट किया गया था और इन यूजर्स के लगभग 30 फीसदी डाटा को इस ऐप की मदद से बचा लिया गया था।

ऐसे काम करता है ये ऐप

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
ऐप को शुरू करने के लिए लोकेशन, वाईफाई, डिवाइस और ऐप हिस्ट्री जैसे जरूरी एक्सेस देने पड़ते हैं।
ऐप को इस्तेमाल करने पर आपको हर दिन इस्तेमाल किया गया डेटा का विवरण दिखाई देता है।
मोबाइल डेटा बचाने के लिए set up Data Saver ऑप्शन को ऑन कर लें।
इसके जरिए बैकग्राउंड में डेटा इस्तेमाल कर रही ऐप ब्लॉक हो जाती हैं।
Back to top button