गूगल ने अपने ‘माइ बिजनेस’ एप में सर्च, मैप सपोर्ट जोड़ा

गूगल ने अपने ‘माइ बिजनेस’ एप का अपडेटेड वर्जन जारी किया है, जो यूजर्स को मैप्स और सर्च के माध्यम से अपने सेवा-क्षेत्रों और जानकारियों को साझा करने की अनुमति देगा, ताकि यूजर्स द्वारा उनके खोजे जाने की संभावना बढ़ जाए।

गूगल का ‘माई बिजनेस’ व्यापारों और संगठनों के लिए एक मुफ्त टूल है, जो उन्हें गूगल में उनकी ऑनलाइन उपस्थिति का प्रबंधन करने के लिए बनाया गया है। गूगल के उत्पाद प्रमुख (माई बिजनेस), टॉम प्रिटचार्ड ने मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा,’इस अपडेट के साथ, हम आशा करते हैं कि आप अपने सेवा क्षेत्रों में संभावित ग्राहकों के साथ बेहतर संपर्क स्थापित कर पाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत की सेवाएं मिलें और आपको नए ग्राहक मिलें।’
चूंकि अलग-अलग व्यापार के सेवा क्षेत्र अलग-अलग होते हैं, इसलिए जानकारी को सटीक बनाने के लिए यूजर्स अपने सेवा क्षेत्र में विशिष्ट डाक कोड या उनके द्वारा कवर किए गए शहरों को जोड़ सकते हैं। इस एप को पहली बार साल 2०14 के जून में लांच किया गया था।

Back to top button