गुरुपूर्णिमा उत्सव पर 54 डिग्री तक पहुंचा धूनी का टम्प्रेचर, ये थी वजह

  • खंडवा/इंदौर. गुरुपूर्णिमा उत्सव शनिवार को श्री दादाजी धूनीवाला आश्रम में मनाया गया। रात 8 बजे बड़ी आरती हुई तो मंदिर परिसर के सारे द्वार खोल दिए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। इस दौरान धूनी माता का तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
    गुरुपूर्णिमा उत्सव पर 54 डिग्री तक पहुंचा धूनी का टम्प्रेचर, ये थी वजह
     
    वहीं एक किलोमीटर लंबी कतार में दर्शन के लिए लोग खड़े रहे। डेढ़ से दो घंटे में लोग दादाजी की समाधियों के दर्शन कर पाए। रविवार को भी मंदिर में एक लाख से अधिक भक्तों के आने की संभावना है। दर्शन के बाद मंदिर से जाते समय श्रद्धालु धूनी माता की भभूत भी अपने साथ ले गए। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने परिसर में स्टॉल लगा रखा था।
     
     
     
Back to top button