गुजरात :जैन समुदाय को मिला अल्पसंख्यक का दर्जा

anandi_ben_patel_07_05_2016अहमदाबाद। गुजरात में भी जैन समुदाय को अल्पसंख्यक दर्जा मिल गया है। गांधीनगर में मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के जैन समुदाय को अल्पसंख्यक दर्जा दिए जाने का फैसला हुआ।

कैबिनेट मंत्री और भाजपा अध्यक्ष विजय रुपाणी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि गुजरात के जैन समाज को अल्पसंख्यकों को मिलने वाली हर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला आरक्षण के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। आरक्षण से वंचित वर्गों को पहले ही आर्थिक आधार पर 10 फीसद आरक्षण की घोषणा की जा चुकी है।

गौरतलब है कि गुजरात में पाटीदार सहित आरक्षण से वंचित अन्य जातियों के साथ मुस्लिम और जैन समुदाय को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। जैन समुदाय के नेता प्रकाश शाह का कहना है कि केंद्र सरकार ने 2014 में जैनों को अल्पसंख्यक दर्जा देने की घोषणा की थी। गुजरात सरकार ने इसकी घोषणा देरी से की है।

Back to top button