गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नीचे

सप्ताह भर तेजी दिखाने के बाद अंतिम कारोबारी दिन गिरावट नजर आई है। सुबह 45 अंकों की गिरावट के साथ खुला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में 53 अंक गिरकर 36,671 पर बंद हुआ है वहीं निफ्टी 22 अंकों की गिरावट के साथ 11,035 पर बंद हुआ है।

गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स 89 अंकों की मजबूती के साथ 36,725 पर और निफ्टी 5 अंकों के उछाल के साथ 11,058 पर कारोबार कर बंद हुआ था।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: दिन के करीब साढ़े 9 बजे निफ्टी ऑटो 0.31 फीसद की गिरावट, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.23 फीसद की गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी 0.29 फीसद की गिरावट, निफ्टी आईटी 1.10 फीसद की गिरावट, निफ्टी मेटल 0.97 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.12 फीसद की तेजी और निफ्टी रियलिटी 0.04 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी दुनिया के 13वें सबसे अमीर शख्स, अनिल अंबानी 1349वें नंबर पर जानें ये कैसे हुआ…

वैश्विक बाजारों का हाल: शुक्रवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों ने सुस्त शुरुआत की है। दिन के 9 बजकर 6 मिनट पर जापान का निक्केई 1.46 फीसद की गिरावट के साथ 21142 पर, चीन का शांघाई 2.40 फीसद की गिरावट के साथ 3032 पर, हैंगसेंग 1.32 फीसद की गिरावट के साथ 28400 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.88 फीसद की गिरावट के साथ 2146 पर कारोबार कर रहा है। अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 0.78 फीसद की गिरावट के साथ 25473 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 0.81 फीसद की गिरावट के साथ 2748 पर और नैस्डैक 1.13 फीसद की गिरावट के साथ 7421 पर कारोबार कर बंद हुआ था।

Back to top button