गाय-मंदिर की चर्चा छोड़ बेरोजगारों-नौजवानों पर चर्चा करें सीएम : बाबू सिंह कुशवाहा

लखनऊ। शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित काकोरी शहीद इंटर कालेज मैदान में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मंत्री और जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा ने सपा, बसपा और भाजपा पर हमला बोल जमकर तीखे तंज कसें और आगामी लोकसभा चुनाव मे लोगो से इन पार्टियों को जड़ से खत्म करने की पुरजोर अपील की। आगामी चुनाव में इन सभी दलों को सबक सिखाने की बात बाबू सिंह कुशवाहा ने मंच से कहीं है।
पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने यूपी सीएम योगी आदित्य नाथ से अपील की कि गाय और मंदिर की चर्चा छोडक़र बेरोजगारों और नौजवानों पर चर्चा करें। उन्होंने यह भी कहा कि सपा-बसपा की विचारधारा ही गलत है। आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के लिए जन अधिकार पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली के माध्यम से करीब 50 हजार से ज्यादा जनमूह की विशाल भीड़ इकट्ठा की।
लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली में उमड़े लोग
पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मा बाबू ङ्क्षसह कुशवाहा ने महोबा पहुंचकर विरोधियो एवं आलोचको को अपनी ताकत का अहसास कराया है। अपने समाज और अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल बूते पर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर लडऩे की उन्होंने बात भी कही।
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि सपा और बसपा के शासन को सभी ने भली भांति देखने के बाद बर्ष 2014 में केंद्र पर बीजेपी को सत्ता में बैठाया था और 2017 में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए यूपी की विधानसभा में योगी आदित्यनाथ को बैठाया था। मगर आज तक बीजेपी ने किसानों-नौजवानो के खाते में 15 लाख रुपये नहीं भेजे। किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंचाया। प्रदेश में महिला ङ्क्षहसा में दो गुनी बढ़ोत्तरी हुई है।
देश में नोटबंदी के बाद लाखों युवा बेरोजगार हो गए हैं। बीजेपी भी अपने वादों पर खरी नहीं उतरी अब इनके जाने का समय आ गया है। हमारी पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी और जीतेगी। गठबंधन से उन्होंने इंकार नहीं किया। अंत मे बाबू जी ने किसान भाईयो को स बोधित करते हुए ये कहा कि यदि कोई बीज अच्छी पैदावार नही देता तो आप सभी किसान भाई उस बीज की बार बार नही बुआई नही करते है आप ने हर तरह का बीज देख लिया है हर जगह से निराशा ही मिली है।
जन अधिकार पार्टी के माध्यम मे बाबू जी ने लोगो से अपील की आप लोग इस बीज पर एक बार भरोसा करिए हम आपको विश्वास दिलाते है कि हमारे बीज (जन अधिकार पार्टी) की पैदावार निश्चित अच्छी होगी। साथियो अब जागने की जरूरत है समाज एक छत के नीचे खड़ा होने को तैयार है आप भी अपना समर्थन करे।





