गायब करना हैं अंडर आर्म्स का कालापन? तो अपनाएं ये राम बाण उपाय

कई बार हम देखते हैं कि किसी न किसी वजह से हमारे अंडर आर्म्स में कालापन या फिर धब्बानुमा दाग उभर आते हैं। ये कई बार गलत प्रॉडक्ट के यूज की वजह से भी होता है। कई तरह के उपायों को अजमाने के बाद भी ये कालापन नहीं जाता है। लेकिन आज हम आपको एक छोटा सा उपाय बताने जा रहा हूं,जिनके प्रयोग से आप तीन दिन में ही कालेपन को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस असरदार तरीके के बारे में…
1-गाजर का रस
1-चुकंदर का रस
1-टीस्पून मैदा
1-टीस्पून आलू का रस
ये भी पढ़ें: अभी अभी: सरकार का बड़ा ऐलान, अब घर बैठे मात्र 200 रुपए में बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस
प्रयोग विधि-
एक बाउल में 1 टीस्पून मैदा में 1 गाजर, 1 चुकंदर का रस और 1 टीस्पून आलू का रस मिक्स कर लें।
इस मिक्चर को 10 मिनट तक लगाए और सूखने के बाद रफ कपड़े से साफ कर लें।
इसे साफ करने के बाद नारियल के तेल से मसाज करके उसे लगा रहने दें।
लगातार 3 दिन तक इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाएगा।





