गांधी जी के बारें में ऐसी अनसुनी बातें, जिन्हें जानकर आपको होगा आश्चर्य

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 149वीं जयंती है. वैसे तो बापू के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन फिर भी कुछ बातें ऐसी है जो जानने के लिए बच ही जाती है. आज हम गांधी जी की 149वीं जयंती पर ऐसी ही कुछ बातों को लेकर आए हैं, जिसे जानकर आपको आश्चर्य होगा.
Via
पूरी दुनियाभर में महात्मा गांधी के आदर को इस बात से समझा जा सकता है कि जिस देश से भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी, उसी ने उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया. जी हां, ब्रिटेन ने उनके निधन के 21 साल बाद उनके नाम से डाक टिकट जारी किया था.
Via
महात्मा गांधी के बारें में एक खास बात आपको अचरज में डाल सकती है, लेकिन ये सच है कि शांति का नोबेल पुरस्कार बापू को अब तक नहीं मिला है. हालांकि उन्हें कुल 5 बार अभी तक इसके लिए नॉमिनेट किया गया है.
हमारे देश की अगर छोटी सड़कों को छोड़ दें तो करीब 53 बड़ी सड़कें महात्मा गांधी के नाम पर हैं, जबकि विदेश में कुल 48 सड़कों के नाम बापू के नाम पर हैं.
Via
दक्षिण अफ्रीका प्रवास के समय महात्मा गांधी ने साल 1899 के एंग्लो बोएर युद्ध में स्वास्थ्यकर्मी के तौर पर सहायता की थी. वहीं, उन्होंने युद्ध की आपदा देखी थी और अहिंसा के रास्ते पर निकल पड़े थे. बापू का सिविल राइट्स आंदोलन कुल 4 महाद्वीपों और 12 देशों तक पहुंचा था.
जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का निधन हुआ था, तब उनकी शव यात्रा करीब 8 किलोमीटर लंबी थी.
Via
जब महात्मा गांधी 13 साल के थे तब उनकी शादी उनसे एक साल बड़ी कस्तूरबा गांधी के साथ तय हो गई थी. शादी से संबंधित प्रथाओं को पूरा करने में एक साल लग गया और इसी वजह से गांधी जी एक साल तक स्कूल नहीं जा पाए थे.





