गांधी जयन्ती पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के लिए किया प्रोत्साहित

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर जनपदीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनायी गयी । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 धर्मवीर सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय पर धव्जारोहण किया गया व पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर क्वार्टर गार्द परिसर में महोदय द्वारा धव्जारोहण कर शपथ-पत्र पढ़कर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा शपथ “राष्ट्र एवं कर्तव्य के प्रति समर्पित होने हेतु” शपथ दिलाया गया। इसके उपरांत महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पण किया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शो एवं संकल्पों का पालन करने एवं अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया | पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के पुलिस विभाग के चतुर्थ-श्रेणी के कर्मचारीगण को राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर भेंट स्वरूप टिफ़िन-बॉक्स प्रदान किया गया |
The post गांधी जयन्ती पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के लिए किया प्रोत्साहित appeared first on .





