गांधी जयंती : मुजफ्फरनगर में स्मृति ईरानी ने फहराया 131 उंचा तिरंगा

मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में आज 2 अक्तूबर गाँधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल तिरंगा उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की रूप में पहुंची केन्द्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी ने राजकीय इंटर कालेज के मैदान में 131 फिट तिरंगा फहराया। इस अवसर पर स्मृति ईरानी ने कहा ​कि राष्ट्र के प्रति जिस संस्कार का दर्शन हम लोगों को यहां के युवाओं ने कराया है, एक दिन गुरु जी यही दर्शन उन नेताओं के सम्मुख भी होना चाहिए जो लोग भारत माता के टुकडों का नारा देते है। मैं आज आह्वान करती हूँ हर नौजवान से कि आप यहां इकठ्ठा हुए हैं। ये जज्बा केवल मुज़फ्फरनगर तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे देश में जाये। ये भावना अपने आप में ये दर्शाती है।बता दें कि पिछले कई दिनों से मुज़फ्फरनगर सांसद संजीव बालियान और जनपद के सभी विधयाकों द्वारा राजकीय इंटर कालेज में 131 फिट ऊँचे तिरंगे को लेकर जोर शोर से तैयारी में लगे हुए थे।

Back to top button