गांधी जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रामकोला कुशीनगर विकास खण्ड रामकोला के अंतर्गत अहिरौली कुसम्ही में संचालित शिवदुलरी देवी दलपत शाही महिला महाविद्यालय में महात्मा गाँधी जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही हस्त शिल्प कला मेला का भी आयोजन किया गया मेला को देख विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष पड़रौना विभा पाण्डेय ने छात्राओं के कला का बखान किया तथा डॉ एसके कुशवाहा द्वारा निशुल्क पुस्तकालय खोलने का आश्वासन दिया गया।
आज दिनांक 1-10-2018 सोमवार को विकास खंड रामकोला के अंतर्गत अहिरौली कुसम्ही में संचालित शिव दुलारी देवी दलपत शाही महिला महाविद्यालय में राष्ट्रपिता मोहन दास करम चंद गांधी व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प व माला अर्पित कर किया गया
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ ही अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक वाणिज्य कर अधिकारी गोरखपुर अमित कुमार सिंह ने कहा कि गांधी जी पूरे दुनिया के लिए अनुकरणीय थे जो अंग्रेजों द्वारा जबरन भारत में नील की खेती कराया जा रहा था उसका जबरदस्त विरोध गांधी जी ने किया था इस तरह से गांधी जी एक जन नायक थे जो सदा अपने भारत वासियों के दुख दर्द के बारे में सोचा करते थे। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि महिला थाना अध्यक्ष पडरौना विभा पांडे ने छात्राओं के हस्तशिल्प कला को देख कर बखान करते हुए कहीं की बच्चियां किसी से कम नहीं होती केवल उनको अपना लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मनीषा सिंह ने कहां की गांधी जयंती विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है गांधी जी ने कहा था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है इस तरह से देश को स्वतंत्र कराने के लिए गांधी जी ने अनेकों आंदोलन किया नमक कानून तोड़ने के लिए डांडी मार्च किया था सत्याग्रह आंदोलन तथा अहिंसा के बल पर गांधी जी ने देश को स्वतंत्र कराया था।
इसी क्रम में जनता इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राधे गोविंद शाही ने बताया कि छुआछूत जाति पात में बंटे समाज विधवा विवाह ,बाल विवाह सिर पर मैला ढोने अनन्य बुराइयों के खात्मे के लिए महात्मा गांधी ने आंदोलन शुरू किया था इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ एसके कुशवाहा ग्राम प्रधान अहिरौली कुसम्ही ने कहां की देश महान तथा राष्ट्रपिता के सपनों का भारत अपना सोच बदलने से होगा साथ ही निशुल्क पुस्तकालय खोलने का आश्वासन दिया जिससे क्षेत्र मैं शिक्षा का विकास हो सके कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता प्रतिभा मिश्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम केे अंत में छात्राओं को शिल्प कला व मनमोहक प्रस्तुतियों के लिए प्रथम पुरस्कारअनुराधा जायसवाल,प्रियंका कुमारी,निधि शर्मा को दिया गया कार्यक्रम के दौरान रियल पैराडाइज अकैडमी पड़रौना की प्रधानाचार्य सुनीता पांडे कॉलेज के उप प्राचार्य अभिषेक शुक्ला, प्रवक्ता अमिता शाही ,निशा खरवार ,डॉक्टर संजय कुमार, अनूप खरवार, वरिष्ठ लिपिक पंकज प्रताप राव के साथ साथ छात्रा नाजमा खातून ,कुमारी ममता, अमरीन खातून ,प्रियंका यादव ,के साथ समस्त छात्रा व कर्मचारी उपस्थित रहे





