गले में गमछा बांध डिप्टी सीएम के घर के बाहर पेड़ पर चढ़ा युवक

लखनऊ। सोमवार को एक युवक गले में गमछा बांधकर कालीदास मार्ग स्थित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के आवास के बाहर पेड़ पर चढ़ गया। युवक के अतिसंवेदनशील इलाके में पेड़ पर चढ़कर आत्मदाह के प्रयास की सूचना से पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सीओ अभय मिश्रा समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को अपनी समस्या बताने के साथ-साथ नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। लेकिन युवक अपनी मांगें न पूरी होने तक नीचे उतरने को तैयार ही नहीं हुआ। काफी देर तक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी उससे उसकी समस्या व मांगें पूछते रहे।
ये भी पढ़ें : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- नोटबंदी के बाद बैंकों के 3.16 लाख करोड़
उसको विश्वास दिलाते रहे कि नीचे उतर आओ तुम्हारी सारी समस्याओं का तत्काल निदान करवाया जाएगा। हर प्रकार से न्याय दिलवाने का भी आश्वासन देते रहे। युवक के पेड़ पर चढ़कर आत्मदाह करने के प्रयास से उत्पन्न हुए ड्रामे से सड़क पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सड़क पर राहगीरों की भीड़ भी जमा हो गई। काफी देर बाद अधिकारी युवक को नीचे उतारने में सफल हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अलीगढ़ निवासी सत्य प्रकाश बताया। उसने बताया कि जमीन विवाद चलते वह परेशान चल रहा है। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की मिलीभगत से उसकी कॉमर्शियल जमीन को जबर्दस्ती कम दामों में बेचा जा रहा है।
The post गले में गमछा बांध डिप्टी सीएम के घर के बाहर पेड़ पर चढ़ा युवक appeared first on .





