गर्लफ्रेंड हो गई है लड़ाई, तो इस तरह से लगाएं गले तुरन्त मान जाएगी वो!

हर रिश्ता एक विश्वास से जुड़ा हुआ होता है। अगर रिश्ते में विश्वास बरकरार रहे तो फिर यकीन मानिए आप अपने रिलेशनशिप को एक नया मोड़ दे सकते हैं, लेकिन अगर विश्वास की कड़ी कमजोर हुई तो रिश्ते टूटने में देर नहीं लगती। ऐसा कोई रिश्ता नहीं जिसमें पार्टनर्स के बीच तकरार ना हो, लेकिन ये छोटी तकरार से आपकी गर्लफ्रेंड आपसे रूठ ना जाए इसके लिए जरूरी है कि आप आसानी से उस सिचुएशन को संभाल लें। तो चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप अपनी रूठी गर्लफ्रेंड को केवल गले लगाकर ही मना सकते हैं,जानते हैं कैसे,चलिए बताते हैं। 
अगर आपकी आपके पार्टनर के साथ तू-तू मैं-मैं हो जाती है और आप एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं, तो इस बीच सिर्फ एक जादू की झप्पी दें,फिर देखें कैसे आपके और आपके पार्टनर के बीच चुटकियों में सबकुछ ठीक हो जाएगा। यकीन नहीं हो तो एक बार उसके सामने खड़े होकर उसे I LOVE YOU बोलकर उसके गले लगा लें। एक बार इसे अप्लाई करके देखें।
वैसे एक हग से गुस्सा ठंडा करने का ये नायाब तरीका भी रिसर्च में सफल हुआ है। रिसर्च में भी यह पाया गया है कि गुस्से के टाइम किसी को किया गया एक हग उसके गुस्से को न सिर्फ कम करता है, बल्कि खत्म भी करता है। इसलिए आगे से ध्यान रहे कि जब भी आपकी गर्लफ्रेंड या फिर ब्वॉयफ्रेंड आपसे नाराज हो जाए तो बस एक बार हग जरूर ट्राई करें।
ये भी पढ़ें: अभी अभी: सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म
जादू की झप्पी देने से एक दूजे के लिए प्यार बढ़ता है। साथ ही रिश्ता भी मजबूत बनता है। कभी बिना किसी बात के ही पार्टनर को हग करना आपके रिश्ते की बौंडिंग को अच्छा करता है। अगर आपका कोई फ्रेंड या पार्टनर किसी बात से परेशान है तो उसे गले लगा लें। ऐसा करने से उसकी परेशानी कम तो नहीं होगी लेकिन उसे यह अहसास होगा कि आप उसके साथ हैं। दरअसल, एक दूसरे को हग करने से बॉडी में ऑक्सीटॉसिन लेवल बढ़ता है। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच अकेलापन दूर होता है और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं।





