गर्लफ्रेंड से मिलने गए अमेरिकी नौसेना दिग्गज को ईरान में 10 साल की सजा

अमेरिकी नौसेना के एक दिग्गज को ईरान में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई। उन्हें पिछले साल जुलाई में मशहद शहर स्थित एक महिला के घर से तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह उससे मिलने गए थे। वकील मार्क जैद के मुताबिक माइकल व्हाइट (46) को छह और नौ मार्च की अलग-अलग सुनवाई में दोषी ठहराया गया है।

उन पर देश के शीर्ष नेता को अपमानित करने और निजी तस्वीरों को सार्वजनिक रूप से पोस्ट करने का आरोप है। जैद ने बताया कि पहले आरोप का आधार अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। जबकि दूसरे आरोप के तहत माना जा रहा है कि महिला के साथ बैठी खुद की तस्वीर पोस्ट करने को आधार बनाया गया है। ईरानी अधिकारियों ने लगाए गए आरोपों का विवरण जारी नहीं किया है।

Back to top button