गर्मी दूर करने के लिए घर में ही बनाएं हेल्दी गुलाब का शरबत

गर्मियों में ठंडा ड्रिंक कोई भी हो बड़ी राहत देता है. लेकिन ये ड्रिंक घर में बना शरबत हो और हेल्दी हो तो बात ही कुछ और है. आज डॉ. शिखा शर्मा बता रही हैं कैसे घर में ही गुलाब का शरबत बनाएं और कैसे ये आपके लिए हेल्दी़ है.
- गर्मियों में गुलाब के बहुत से हर्बल फायदे हैं. ये पित्त को कंट्रोल करता है.
- पित्त सबसे ज्यादा लिवर में होता है. जिन लोगों को कभी भी लिवर से जुड़ी बीमारी, पीलिया, टायफायड या इसी तरह का कोई भी लिवर डिस्ऑर्डर हुआ हो उन्हें गुलाब के रस का सेवन करना चाहिए. इससे हेल्थ में जल्दी सुधार होता है.
- गुलाब का शरबत सदियों से इस्तेमाल होता आया है. यूनानी दवाओं में गुलाब और गुलाब के शरबत की खूब दवाएं बनी हैं. गुलाब का शरबत पेट और लिवर को ठंडा रखता है.
-
सीएम योगी को पीएम मोदी का गिफ्ट, सड़कों के लिए 10 हजार करोड़, बुंदेलखंड में 6 लेन हाईवे मंजूर…
- पित्त निकलना, रैशेज होना, भूख ना लगना, डायरिया, लिवर डिस्ऑर्डर, स्टमक में गैस इन सबके लिए गुलाब का शरबत रामबाण है.
- गुलाब का शरबत बच्चों और बुजुर्गों को भी दिया जा सकता है. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है.
- फ्रेश और हेल्थ के लिए ताजा गुलाब के शरबत को आसानी से घर में बना सकते हैं. इसके लिए गुलाब की पंखुडियों को उबालकर पीस लें. इसमें थोड़ा गुड, भुनी सौंफ और जीरा मिलाकर शबरत बनाएं.





