अब गर्मियों में पौधों का ध्यान रखेंगे ये मॉडर्न गैजेट्स

गर्मियों में घर में लगे पेड़-पौधों का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है। अब कुछ ऐसे स्मार्ट प्लांटर (गमले) ऑनलाइन उपलब्ध हो गए हैं, जो तय समय पर खुद ही पौधों को पानी दे सकेंगे।गर्मियों में पौधों का ध्यान

इतना ही नहीं, इनमें ऐसे डिजाइन भी उपलब्ध हुए हैं, जिससे आप इनका घर की सजावट के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. प्लांटी

यह एक इंटरनेट से जुड़ा पॉट (गमले) है। इसकी स्मार्टफोन एप से आप गमले में पानी की स्थिति, तापमान, रोशनी आदि का स्तर जान सकेंगे। अगर आपने ज्यादा धूप में पौधों को रखा है तो आपको प्लांटी की एप पर सूचना मिल जाएगी। इसमें आप पानी भी स्टोर कर सकते हैं। केवल एप के विकल्प से पौधों को कभी भी पानी दे सकते हैं।

कीमतः 5,123 रुपए

2. रेनी पॉट

कोरिया की एक कंपनी ने घरों में सजावट के लिए “रेनी पॉट” बनाया है। इसमें ऊपर की ओर एक बादल बना है, जिसके जरिए आपको पौधों में पानी डालना होता है। इसमें आप पानी भरकर रख सकते हैं। इसके बाद इसमें से धीरे-धीरे पौधों पर पानी गिरता रहेगा। पानी खत्म होने पर एप पर सूचना भी मिल सकती है। इसे दीवारों पर भी लगाया जा सकता है। यह कई रंगों में उपलब्ध है।

कीमतः 1,037 रुपए

3. प्लांट सेंसर

चीन की एक कंपनी कोबाची ने पौधों के लिए खास वाई-फाई सेंसर बनाया है। यह केवल वाई-फाई पर काम करता है। आपको केवल इसे गमलों से जोड़कर रखना होगा। इसके बाद यह अपने आप पौधे की स्थिति का विश्लेषण कर पानी, पौधे की स्थिति और मिट्टी तक की जानकारी दे देगी।

कीमतः 6,420 रुपए

4. स्मार्ट पॉट और एयर प्यूरीफायर

क्लैरी कंपनी ने एक ऐसा स्मार्ट पॉट बनाया है, जो न केवल गमले का बल्कि घर में एयर प्यूरीफायर का भी काम करेगा। इसकी स्मार्टफोन एप से आप घर में प्रदूषण व वायु गुणवत्ता की भी जांच कर सकते हैं। इसके ऊपरी हिस्से में गमला है जिसमें आप घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए कोई भी पौधा लगा सकते हैं।

कीमतः करीब 9 हजार रुपए

5. आईग्रो हर्बल किट

आईग्रो कंपनी ने घरों के अंदर पौधों को लगाने के लिए एक “एलईडी हर्बल किट” बनाई है। इसमें लाल, नीले और सफेद रंग की एलईडी लाइट्स हैं जो तय समय के लिए पौधों को रोशनी देती है। इस किट के साथ में छह अलग प्रकार के पौधे भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप लगा सकते हैं।

Back to top button