गर्भनिरोध के अलावा इन कामों में किया जाता है कंडोम का इस्तेमाल, किसी की नही होगा यकीन…

कंडोम ऐसी चीज़ है जिसके बारे में बात करते हुए आज भी लोग कतराते हैं। वैसे तो कंडोम का प्रयोग सुरक्षित यौन संबंधों के लिए किया जाता है लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसका प्रयोग अपनी रोजाना की जिंदगी में कई कार्यों में करते हैं। तो आइए नज़र डालते हैं दुनिया के ऐसे लोगों पर:-
वाइन बनाने के लिए:– क्या आप सोच सकते हैं वाइन बनाने के लिए कंडोम? वाइन उत्पादक एस्टीवेज फर्मेंटेशन प्रक्रिया के लिए इसका प्रयोग करते हैं। वाइन के लिये जरूरी चीजों को जग में भरकर उसके मुँह को कंडोम से सील कर देते हैं। इससे निकलने वाली गैस से कंडोम फूल जाता है। जिससे पता चलता है कि प्रक्रिया पूरी हो गई है।
कंडोम से फिशिंग:– क्यूबा में कंडोम को फिशिंग रोप में फुलाकर बांध दिया जाता है। जिस कारण वो ज्यादा दूर तक जा पाती है। इससे अधिक मछलियां पकड़ने में आसानी होती है।
पथरी होने का यह है मुख्य कारण, न करें इन चीजों का सेवन
कंडोम से ड्रेस:– कंडोम से ड्रेस बनाना एक अनोखा तरीका है उसे प्रोमोट करने का। फैशन इंडस्ट्री वैसे भी किसी भी चीज़ या ब्रांड को प्रोमोशन का बेहतर तरीका है।
पानी भरने के लिए:- कंडोम की इलास्टिसिटी बहुत होती है। ऐसे में लोग इसका इस्तेमाल पानी रखने के लिए भी करते हैं। एक कंडोम में दो से तीन लीटर पानी भरा जा सकता है।
कंडोम से मुहांसे ठीक करें:– बिल्कुल कंडोम मुहांसे ठीक करने में सक्षम है।उस पर लगे लुब्रिकेंट को मुहासों पर लगाकर उन्हें कम किया जा सकता है। कम्बोडिया में कई सेक्स वर्कर्स इस तरीके को अपनाती हैं।
फायर स्टार्टर:– कंडोम बहुत जल्दी आग पकड़ लेता है। अगर लकड़ी में आग लगाने के लिए आपके पास पेट्रोल या और कुछ नहीं है, तो आप लकड़ी को कंडोम में रख सकते हैं। इससे आग जल्दी लग जाएगी।
प्राथमिक चिकित्सा में:- कंडोम का इस्तेमाल दस्तानों के रूप में भी कर सकते हैं। किसी की चोट पर अगर आप पट्टी कर रहे हैं, तो उस पर अपने गंदे हाथ लगाने से पहले कंडोम चढ़ा लें।





