गन्ना किसानों को सीएम योगी ने किया 418 करोड़ का भुगतान…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गन्ना किसानों के खाते में 418 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने पिछले तीन साल में एक लाख 325 करोड़ रुपये गन्ना किसानों का भुगतान किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक किसी भी सरकार ने पांच साल में इतना भुगतान नहीं किया।
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उत्तर प्रदेश गन्ना और चीनी उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है।

Back to top button