गणतंत्र दिवस: परेड के अभ्यास के लिए 22-23 जनवरी को यहां रहेगी यातायात पर रोक

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 22-23 जनवरी को पूर्ण अभ्यास के चलते दिल्ली में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात की पाबंदियां और अन्य व्यवस्थाएं लागू रहेंगी। यह अभ्यास उन्हीं मार्गों पर किया जाएगा जहां गणतंत्र दिवस पर परेड गुजरती है। यह 23 जनवरी को सुबह 9:50 बजे विजय चौक से होते हुए लाल किले की ओर बढ़ेगी। संयुक्त यातायात पुलिस आयुक्त गरिमा भटनागर ने कहा कि लोगों को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक परेड के रास्ते से बचने के लिए पहले से अपने आवागमन की योजना बनाने की आवश्यकता है।
बड़ी खबर: 26 जनवरी को पीएम मोदी पर हो सकता है बड़ा हमला
अभी अभी: बीजेपी ने फाइनल किया सनी देओल का टिकट, यहाँ से लड़ेंगे चुनाव
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को शाम 6:30 बजे से विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ पर परेड खत्म होने तक किसी यातायात की अनुमति नहीं होगी। 22 जनवरी को रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर रात 11 बजे से परेड खत्म होने तक यातायात की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह, 23 जनवरी को सी-हेक्सागॉन-इंडिया गेट सुबह 9:15 बजे से यातायात के लिए तब तक बंद रहेगा जब तक कि परेड तिलक मार्ग को पार नहीं कर जाती। 23 जनवरी को सुबह 10 बजे से तिलक मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी।
उत्तर-दक्षिण यातायात की अनुमति रिंग रोड, अरबिंदो चौक और पृथ्वीराज रोड पर होगी। विभिन्न मार्गों के लिए रिंग रोड के रास्ते पश्चिम-पश्चिम कोरिडोर भी यातायात के लिए उपलब्ध रहेगा। हालांकि पूर्ण ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो रेल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक केन्द्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों पर ट्रेन से उतरने और चढऩे और सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एलकेएम (आरसीआर) और पटेल चौक स्टेशनों पर चढऩे एवं उतरने पर रोक रहेगी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों की तरफ दक्षिण और पूर्व दिल्ली से यातायात की अनुमति मदर टेरेसा क्रेसेंट और बुलवर्ड रोड पर होगी। वहीं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर दक्षिण दिल्ली यातायात की अनुमति रिंग रोड- आश्रम चौक-सराय काले खान मार्ग से होगी।





