धरने पर बैठ 108 एंबुलेंस के कर्मचारी हुए गंजे

मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की भूख हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों ने अपनी इस हड़ताल के चौथे दिन अपने सिर के बाल कटवा दिए। दरअसल, कर्मचारियों का कहना है कि जितना उनसे काम कराया जाता है उतनी सैलरी नहीं दी जाती

बता दें कि मध्य प्रदेश के करीब 40 कर्मचारी भोपाल में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार के दिन 40 कर्मचारी में से एक ने खुद को जलाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। और आज अपनी मांग पूरी करने के लिए ये सभी कर्मचारी गंजे हो गए हैं। 

 गंजे 108 एंबुलेंस के कर्मचारी

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि एंबुलेंस को जो कंपनी संचालित करती है उसके लिए उन्होंने ड्राइवर और ईएमटी के पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया था। हालांकि इस विज्ञापन के बाद उन्होंने इसपर रोक लगा दी थी।

जानकारी के लिए बता दें कि हड़ताल पर बैठे करीब 3 हजार कर्मचारियों में ड्रावइर व इमरजेंसी मैनेजमेंट टेक्नीशियन (ईएमटी) स्टॉफ शामिल है। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने बताया कि 8 घंटे की जगह हमसे 12 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है।

यह भी पढ़े: स्टेशन आते ही यात्री को अलार्म बजाकर उठाएगा रेलवे

12 घंटे के लिए उन्हें केवल 9 हजार से 11 हजार तक की सैलरी दी जाती है। वहीं दूसरे राज्य के एंबुलेंस ड्राइवर को करीब 16 हजार व ईएमटी का 19 हजार दिए जाते हैं। 

 

Back to top button