खेती पर गब्बर सिंह की मार, किसान के साथ क्यों इतना सौतेला व्यवहार?: राहुल का मोदी से 9वां सवाल

नई दिल्ली. गुजरात चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी हर दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्विटर पर एक सवाल पूछ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने 9वां सवाल किया। इसमें पीएम से किसानों की परेशानियों को लेकर जवाब मांगा। राहुल ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए सवाल में आरोप लगाया कि खेती पर गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) की मार पड़ी है। किसानों का न कर्ज माफ हो रहा है और न ही उन्हें फसल का सही दाम मिल रहा है। खेडुत (किसान) के साथ इतना सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है?

9वें सवाल में क्या लिखा राहुल ने?

न की कर्ज माफी

न दिया फसल का सही दाम
मिली नहीं फसल बीमा राशि
न हुआ ट्यूबवेल का इंतजाम
खेती पर गब्बर सिंह की मार
छीनी जमीन, अन्नदाता को किया बेकार
PM साहब बतायें, खेडुत के साथ क्यों इतना सौतेला व्यवहार?

ट्विटर पर सीरीज चलाकर सवाल पूछ रहे राहुल
– राहुल ट्विटर पर 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब नाम की एक सीरीज चलाकर हर दिन मोदी से सवाल पूछ रहे हैं। अपने ट्वीट में वे गुजरात के हालात पर ‘प्रधानमंत्री जी से सवाल’ लिखकर ट्वीट कर रहे हैं।

पहले महिला सुरक्षा, शिक्षा और बेरोजगारी पर पूछे थे सवाल
आठवां सवाल: 39% बच्चे कुपोषण से बेजार, हर 1000 में 33 नवजात मौत के शिकार, चिकित्सा के बढ़ते हुए भाव, डाक्टरों का घोर अभाव भुज में ‘मित्र’ को 99 साल के लिए दिया सरकारी अस्पताल, क्या यही है आपके स्वास्थ्य प्रबंध का कमाल?
सातवां सवाल: बढ़ते दामों से जीना दुश्वार बस अमीरों की होगी भाजपा सरकार?
छठवां सवाल: 7वें वेतन आयोग में 18000 रुपए मासिक होने के बावजूद फिक्स और कॉन्ट्रैक्ट पगार 5500 और 10000 क्यों?
पांचवां सवाल: न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण। गुजरात की बहनों से किया सिर्फ वादा, पूरा करने का कभी नहीं था इरादा।
चौथा सवाल: सरकारी शिक्षा पर खर्च में गुजरात देश में 26वें स्थान पर क्यों? युवाओं ने क्या गलती की है?
तीसरा सवाल: 2002-16 के बीच 62,549 करोड़ रुपए की बिजली खरीद कर 4 निजी कंपनियों की जेब क्यों भरी? जनता की कमाई, क्यों लुटाई?

दूसरा सवाल: 1995 में गुजरात पर कर्ज- 9183 करोड़। 2017 में गुजरात पर कर्ज- 2,41,000 करोड़। आपके वित्तीय कुप्रबंधन और पब्लिसिटी की सजा गुजरात की जनता क्यों चुकाए?

पहला सवाल: 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे। 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर। प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?

ये भी पढ़ें: एशिया के सबसे पुराने रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा का कुछ इस तरह है हाल…

सातवें सवाल में कर दी थी कैलकुलेशन मिस्टेक

– राहुल ने मंगलवार को मोदी से सातवां सवाल किया था। इसमें उन्होंने गुजरात में तीन साल में बढ़े जरूरी चीजों के दाम पर जवाब चाहा था। उन्होंने इसके साथ एक चार्ट पोस्ट किया था। इसमें कीमतों की बढ़ोत्तरी को पर्सेंट में बताया गया था। लेकिन चार्ट में यह पर्सेंट 100% ज्यादा लिखा गया था।
– मीडिया में यह खबर आने के बाद राहुल ने चार्ट डिलीट कर दिया और एक नया चार्ट पोस्ट किया था, जिसमें कीमतों में बढ़ोत्तरी फीसदी की बजाय रुपयों में बताई गई थी।

Back to top button