वीडियो: देखें कैसे इस लड़की को कपड़े उतारकर बेल्ट से पीटा, देख शर्म से झुक जाएगा सिर!

पिछले सोमवार एक ट्रांसजेंडर की पिटाई का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया। किसी शख्स ने इस ट्रांसजेंडर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और यह पोस्ट वायरल हो गई। वायरल हो रहे इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे एक ट्रांसजेंडर को बिस्तर पर लिटाकर कुल 10 लोगों का गैंग उसे बेरहमी से पीट रहा है। इतना ही नहीं ये लोग उसकी सलवार नीचे खिसका कर और उसकी गर्दन को अपने पांव से दबाकर उसे बेल्ट से मार रहे हैं। यह ट्रांसजेंडर दर्द से कराह रहा है और रो रहा है। खें कैसे इस लड़की को कपड़े उतारकर बेल्ट से पीटा

यह शर्मनाक घटना पाकिस्तान की है, लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दुनिया में कहीं भी इस तरह की घटना होती है तो समाज के लिए शर्मनाक ही है। दरअसल, पाकिस्तान के सियालकोट के ख्वाजा सरा में ट्रांसजेंडरों का समाज रहता है। ये वही लोग हैं जो हमें, आपको नाचते, ताली बजाकर भीख मांगते अक्सर दिख जाते हैं।

इस शर्मनाक घटना का मुख्य आरोपी जज्जा है। जिसके मुताबिक ये ट्रांसजेंडर उसके साथ रिलेशनशिप में था, लेकिन उसके दूसरे मर्दों के साथ भी संबंध थे। जबकि ट्रांसजेंडर जूली का कहना है कि इन लड़कों ने मिलकर उसे रात भर मारा उसके मुंह पर थूका और उसे जबरन अपना पेशाब पिलाया।

ये भी पढ़े: वीडियो: पश्चिम बंगाल में इमाम की हरकतों से नाराज लोगों ने उसे जमकर लताड़ा, चारो तरफ मचा हडकंप

दुनिया में ट्रांसजेंडरों की हालत बदतर –

भले ही ये घटना पाकिस्तान की हो लेकिन भारत में भी ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं। अभी पिछले हफ्ते ही चेन्नई के पोंडी बाजार में एक ट्रांसजेंडर की डेड बॉडी मिली, जो जली हुई थी। जांच के मुताबिक ये आत्मदाह नहीं था उसे किसी ने जला दिया था। इससे पहले खबर आई थी कि केरल में पुलिस ने 2 ट्रांसजेंडरों को बुरी तरह पीटा।

ऐसे मामलों में इन ट्रांसजेंडर्स का गुनाह शायद सिर्फ यही होता है कि वे ‘नॉर्मल’ नहीं होते। भले ही दुनिया में लाखों कानून बने हों लेकिन फिर भी लोगों को यह समझाने में वक़्त लगेगा कि सेक्स और आइडेंटिटी का मसला निजी है। ट्रांसजेंडर होना एक निजी फैसला है। उन्हें भी जीने और होने का पूरा हक है। ट्रांसजेंडर जूली ने अपनी पिटाई के बाद एक वीडियो जारी कर सभ्य समाज से कुछ सवाल पूछे हैं।

https://www.facebook.com/etribunevideo/videos/1228058200588132/

https://www.facebook.com/etribunevideo/videos/1228058200588132/

Back to top button