खूबसूरत त्वचा के लिए जरुरी है फेशियल योग, जानें कैसे करें

योग करना हर तरह से अच्छा होता है. चाहे वो सेहत के लिए हो या फिर खूबसूरती के लिए. यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं खासकर फेशियल योग, तो चेहरे की त्वचा हेल्दी रहती है. इससे आपकी स्किन सही बनी रहती है और उसमें कसाव आता है. मुंहासे, झुर्रियों, काले घेरे आदि से भी छुटकारा मिलता है. अगर आपने इसके बारे में नहीं सुना हो तो हम बता देते हैं कि क्या होता है ये योग और इससे क्या लाभ होते हैं.

जानें, कैसे करें फेशियल योग.
झुर्रियों से बचाए
इसके लिए सबसे पहले गहरी सांस लें. मुंह में ढेर सारा हवा भर लें. पांच सेकेंड के लिए इसी मुद्रा में रहें. चेहरा बिल्कुल गुब्बारा सा फूला हुआ नजर आना चाहिए. इससे चेहरे की त्वचा में कसाव आएगा साथ ही फेफड़े भी हेल्दी रहेंगे. इससे गालों की झुर्रियां दूर होती हैं. ऐसा पांच से आठ बार करें.
गालों की चर्बी कम करने के लिए योग
इसके लिए अपने गालों पर हल्के हाथों से मारें. ऐसा करने के लिए सुखासन में बैठ जाएं. अपने दोनों हाथों की उंगुलियों से अपने गालों को लगातार थपथपाएं. इसे प्रतिदिन पांच मिनट करेंगी, तो चेहरा खूबसूरत बनेगा.
फाइन लाइन्स
नाक, गाल, आंखों और होंठों के आस-पास लकीरें नजर आती हैं, तो फेशियल योग से छुटकारा पा सकती हैं. इसे करने के लिए खूब हंसे और होंठ और नाक के बीच के हिस्से को दबाएं. उभरे हुए हिस्से को कम से कम 20-30 बार दबाकर रखें.
हंसना भी है जरूरी
हास्यासन करने से चेहरे पर ग्लो आती है. खूब जोर-जोर से हंसे. हंसने के दौरान शरीर की सभी मांसपेशियों की कसरत होती है. जोर-जोर हंसने से फेफड़ों में अधिक ऑक्सीजन जाती है, जिससे रक्त शुद्ध होता है. रक्त शुद्ध होने का असर चेहरे पर भी नजर आता है.





