खुशखबरी! अब बीएसएनएल के इस प्लान में हर दिन मिलेगा इतना डेटा

भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने नेटवर्क और प्लांस में काफी बदलाव किए हैं, जिससे यूजर्स को नेट और कालिंग में काफी आसानी हो रही है। लगातार अपने प्लांस में बदलाव कर रही बीएसएनएल कंपनी के यूजर्स नेट टू नेट कालिंग का फायदा उठा रहे हैं।
बीएसएनएल ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान की शुरुआत की है, जिसकी कीमत 299 है जिसमें यूजर्स को रोजाना 1.5 GB डेटा मिलेगा, जिसकी स्पीड 8 Mbps होगी। जिसपर यूजर्स 300 रुपये का ऑफ भी मिलेगा। बीएसएनएल के 399 रुपए के प्लान में अब 3.21 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा।

बीएसएनएल के ये डेटा सिर्फ 2जी या 3जी नेटवर्क के लिए है। 399 रुपए के इस प्लान को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था, जिसकी वैधता 74 दिनों की है।
बीएसएनएल के इस प्लान में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान के तहत मिलने वाली अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा में यूजर्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसमें दिल्ली और मुंबई सर्किल भी शामिल हैं। सामान्य तौर पर ये प्लान 1जीबी प्रतिदिन की सुविधा के साथ आता है, लेकिन 31 जनवरी तक रिचार्ज कराने पर आपको इसमें 3.21 जीबी प्रतिदिन की दर से डेटा मिलेगा।

Back to top button