खुशखबरीः पर्यटकों को मसूरी, नैनीताल में मिलेगा मुफ्त वाईफाई

wifi_1457170974पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड के दोनों महत्वपूर्ण स्थलों मसूरी और देहरादून में मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है।
अगले तीन माह में इसे शुरू किए जाने का दावा राज्य सरकार के आईटी विभाग की ओर से किया गया है। इस काम में कुल चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके बाद प्रदेश के तमाम अन्य जिला मुख्यालयों और पर्यटन स्थलों में भी यह सुविधा आरंभ की जाएगी। वाईफाई सुविधा के तहत 100 मेगाबाइट प्रति सेकेंड की स्पीड दी जाएगी, जिससे बड़ी से बड़ी फाइल सेकेंडों में डाउनलोड होगी।

प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों के अलावा पर्यटन स्थलों पर मुफ्त वाईफाई सुविधा आरंभ किए जाने की कार्रवाई शुरू हुई है। लेकिन, बजट की कमी के चलते मसूरी और नैनीताल में ही वाईफाई शुरू करने की कवायद आगे बढ़ पाई है।

Back to top button