खुलेआम… 70 लड़कियों के उतरवा दिए कपड़े, पीरियड चेक करने के लिए, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गर्ल्स हॉस्टल में करीब 70 लड़कियों के कथित तौर पर कपड़े उतरवाकर उनकी पीरियड चेक करने का मामला सामने आया था। जिसकी जांच होने के बाद मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने गुरुवार(20 जुलाई) को एक आवासीय स्कूल के 12 कर्मचारियों को लड़कियों के साथ बदसलूकी करने के लिए बर्खास्त कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदर प्रकाश यादव ने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल को खतौली में 29 मार्च को हुई इस घटना के तुरंत बाद ही बर्खास्त कर दिया गया था।खुलेआम... 70 लड़कियों के उतरवा दिए कपड़े

साथ ही उन्होंने बताया कि कई छात्राएं प्रिंसिपल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आगे आई थी। उन्होंने बताया, सात शिक्षक और एक अकाउंटेंट सहित 12 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया। जांच में यह पाया गया कि ये लोग मासिक धर्म की जांच के लिए जबरन कपड़े उतरवाने के मामले में जिम्मेदार थे। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के जरिए यह जांच किया गया है। ख़बरों के मुताबिक, इस मामले को लेकर डीएम ने कहा कि छात्राओं के माता-पिता ने एक शिकायत में आरोप लगाया था कि स्कूल की प्रधानाध्यापक ने लड़कियों को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया था। ऐसा नहीं करने पर उन्हें इसके बुरे नतीजे भुगतने की धमकी भी दी गई थी।

Back to top button