सेंसेक्स 250 अंक नीचे, खुलते ही गिरा शेयर बाजार

मुंबई। सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर नजर आयाॉ शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत में ही धड़ाम हो गया। कमजोर वेश्विक संकेतों के चलते बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 250 अंक की गिरावट के साथ 31821 के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 55 अंक की गिरावट के साथ 9866 के स्तर पर नजर आया। मिडकैप में 0.20 फीसद और स्मॉलकैप में 0.37 फीसद की कमजोरी देखने को मिल रही है।

कमजोर वैश्विक संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के चलते तमाम एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई 0.63 फीसद की कमजोरी के साथ 19991 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.35 फीसद की कमजोरी के साथ 3163 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.18 फीसद की कमजोरी के साथ 26423 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.05 फीसद की कमजोरी के साथ 2423 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सोमवार को अमेरिकी बाजार की कमजोरी के साथ कारोबार कर बंद हुए है। प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.04 फीसद की कमजोरी के साथ 21629 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.01 फीसद की कमजोरी के साथ 2459 के स्तर पर और नैस्डैक 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 6314 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुए हैं।

एफएमसीजी शेयर्स में मुनावसूली

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आईटी को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। एफएमजीसी (5.50 फीसद) में भारी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। बैंक (0.24 फीसद), ऑटो (0.08 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.15 फीसद), मेटल (0.15 फीसद), फार्मा (0.12 फीसद) और रियल्टी (0.43 फीसद) की कमजोरी देखने को मिल रही है।

आईटीसी टॉप लूजर

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 43 हरे निशान मे और 8 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी विप्रो, अल्ट्रासीमेंट, वेदांता लिमिटेड, एचसीएल टेक और सिप्ला के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट आईटीसी, गेल, कोल इंडिया, येस बैंक और मारुति के शेयर्स में है।

Back to top button