खुद को एक्सरसाइज करने के लिए करें प्रेरित

- क्या कभी आपने नोटिस किया है कि जब आप सुबह के समय व्यायाम करते हैं, तो आप पूरे दिन और अधिक सतर्क और चुस्त महसूस करते हैं? जी हैं, यह कोई संयोग नहीं है, सुबह को किया गया वर्कआउट आपके शरीर और मन दोनों के लिये ही के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन हर बार मन बनाते हैं कि रोज सुबह वॉक पर जाएंगे या एक्सरसाइज करेंगे लेकिन हफ्ते भर में ही आपका मन ऊबने लगता है और आप धीरे-धीरे फिर से फिटनेस को लेकर ढीले पड़ जाते हैं। ऐसे में यदि आप कुछ टिप्स को अपनाएं तो आपका सुबह का वर्कआउट मजेदार भी होगा और आप अपनी फिटनेस को भी बरकरार रख पाएंगे।

अलार्म को दूर रखेंअलार्म को अपने बिस्तर के साथ में रख कर सोने के बजाए, इसे कमरे के दूसरे कोने में रखें। इससे आपको इसे बंद करने के लिये अपने बिस्तर से उठना पड़ेगा और जागने में आसानी होगी। और एक बार जब आप उठ जाएंगे तो वर्कआउट करने के फायदे आपके दिमाग में इसकी प्रबल इच्छा पैदा करेंगे और आप सुबह का वर्कआउट मिस नहीं करेंगे।

-
समय का निर्धारण
सुबह के वर्कआउट के लिए सबसे पहले एक निश्चित समय का निर्धारित कर लें। जैसा कि वर्कआउट के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का होता है, सुबह एक एक्सरसाइज के समय को निर्धारित कर लें। सुबह व्यायाम करने से तनाव नहीं होता और शरीर में दिनभर चुस्ती रहती है।

वर्कआउट पार्टनरसुबह के समय अकेले वॉक पर जाना या वर्कआउट कुछ समय के बाद आलस से भरा होने लगता है। ऐसे में अकेले वॉक पर जाने या एक्सरसाइज करने के बजाय किसी दोस्त या परिवार के सदस्य का साथ अपनाएं। क्योंकि दूसरों को देखकर आपको प्रेरणा मिलती ही और वर्कआउट के प्रति आपका उत्साह कभी कम नहीं होता।

बदलाव करते रहेंसातों दिन एक ही तरह की एक्सरसाइज करने से एक्सरसाइझ का लाभ कम होने लगता है और कैलोरी भी कम बर्न होती हैं। साथ ही ये बोरिंग भी होने लगता है, तो इस बोरियत से बचने के लिए एक्सरसाइज प्रोग्राम में बदलाव लाते रहें। जरूरी नहीं कि पूरे हफ्ते आप एक जैसे वर्कआउट करें। आप नियमित रूप से एक्सरसाइज में बदलाव कर सकते हैं।

कुछ नया करें
फिटनेस का पैमाना बेहद बड़ा होता है। अगर आप इसमे लागातार कुछ न कुछ नया सीख सकते हैं, साथ ही आप इसका इस्तेमाल खुद को फिट रखने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिये आप डांस, स्विमिंग, टेनिस जैसे कमाल के फिटनेस विकल्पों को आप कभी भी चुन सकते हैं।

रात में ही कर लें तैयारी
आप यदि सुबह-सुबह अगर जल्दी वर्कआउट के लिए जाना चाहते हैं, तो इसकी तैयारी रात में ही कर लें। इसके लिए अपना एक्सरसाइज सूट, जूते व अन्य एसेसरीज़ तैयार कर लें और सब सामान अपने पास रख लें। सुबह उठने पर जब सब सामान आपके पास होगा तो वर्कआउट पर जाने से खुद को रोकने के लिए आपके पास कोई बहाना नहीं होगा।

एक्सरसाइज के साथ म्यूजिक
एक्सरसाइज के दौरान म्यूजिक सुनना कोई फैशन ट्रेंड नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के लिए बहुत ही लाबदायक है जो अक्सर एक्सरसाइज के दौरान बोर होने की शिकायत करते हैं। ये मूड तथा फोकस को इम्प्रूव करता है और आगे बढ़ने में मदद करता है।

अच्छी नींद लीजिए
सुबह ठीक से वर्कआउट करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है रात को अच्छी और पर्याप्त नींद लेना। यदि आप रात को भरपूर नींद लेंगे तो सुबह उठने के बाद आपको आलस कम आयेगा। इसलिये रात को जल्दी सोने की कोशिश करें। सुबह को वर्कआउट करने से पहले कम से कम सात घंटे की नींद अवश्य लें।

खुद की सराहना करें
हर रोज वर्कआउट करने के बाद खुद अपने शरीर का आकलन करें। फीजीक में सुधार दिखने पर खुद को सम्मानित करें और उपहार देने की परंपरा बनाएं। यूं तो वर्कआउट के बाद एक गर्म चाय की प्याली अच्छा पुरस्कार है, लेकिन आप इसके अलावा हर रोज अलग-अलग प्रकार के पौष्टिक फल भी खाकर भी खुद को पुरस्कृत कर सकते हैं।

खाने पर ध्यान दें
कई लोग कम एनर्जी वाले भोजन को भी वर्कआउट के दौरान बोर होने की वजह बताते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि अच्छा बैलेंस्ड डाइट आपका एनर्जी लेवल बढ़ाती है और आपको वर्कआउट के लिये प्रेरित करता है। साथ ही वर्कआउट के बेहतर परिणामों के लिये भी पौष्टिक आहार बेहद जरूरी होता है।





