खुदाई के दौरान मिला डायनासोर के जमाने का 2 करोड़ साल पुराना पेड़, पूरी खबर पढ़कर हिल जाओगे…

हिमाचल प्रदेश के शिमला में खरापाथर में करीब 2 करोड़ साल पुराने एक पेड़ का जीवाश्म देखने को मिला है. बता दें कि पेड़ का ये जीवाश्म भूगर्भ विज्ञानियों को खुदाई के दौरान ही मिला है. बताया जा रहा है कि राज्य जीवाश्म संग्राहलय के प्रमुख हरीश चौहान के अनुसार ये जीवाश्म डायनासोर युग के भी हो सकते हैं. हालांकि अभी इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकती है.

भूगर्भ विज्ञानियों का इसे लेकर यह मानना है कि इस जीवाश्म के मिलने से मेसोजोइक युग और भौगोलिक परिस्थितियों में हुए बदलावों के बारे में और जानकारी मिल सकेगी. वहीं फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि ये किस पेड़ का जीवाश्म है और इसकी माप क्या हो सकती है.

इस तोते ने किया ऐसा कांड, जिस वजह से पुलिस को उसे करना पड़ा गिरफ्तार…

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की रेंज में सबसे पहले फूल पत्तियों के जीवाश्म का पता 1864 में अंग्रेज मैलिनकोट द्वारा लगाया गया था. वहीं यहां के इलाकों में इस तरह के जीवाश्म भी भरे पड़े हुए हैं और आए दिन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों की रेंज में पेड़ों के जीवाश्म देखने को मिलते रहते हैं. जबकि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Zoological Survey Of India) भी यहां जीवाश्म होने की पुष्टि पहले ही कर चुका है. 

Back to top button