खाली पेट पीते हैं चाय तो ये खबर पढ़कर खड़े हो जायेंगे आपके रोंगटे, जानिए क्यों?

भारत में ज्यादातर हर घर में लोगों की सुबह की शुरुआत चाय पीने के साथ होती है। कई लोग तो खाली पेट या बिना मुंह धोएं ही चाय पी लेते हैं। मगर आपकी ये आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। इससे पेट की बीमारी समेत अन्य कई रोग हो सकते हैं।

1. खाली पेट चाय पीने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इससे कब्ज व वॉमिटिंग की समस्या बढ़ जाती है।

2. खाली पेट चाय पीने का सबसे बड़ा नुकसान है एसिडिटी। इससे पेट में जलन पड़ने लगती है। कई बार खट्टी डकारें भी आने लगती हैं।3. बहुत से लोग बेड टी पीने के थोड़ी देर बाद दोबारा चाय पी लेते हैं। ये आदत पाचन तंत्र को खराब कर सकती है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम खाने से पूरे पोषक तत्व नहीं निकाल पाता है।

4. बिना कुछ खाए पिएं चाय पी लेने से श्वांस नली में जलन, उल्टी आना या जी मिचलाने की समस्या पैदा हो सकती है।

5. चूंकि चाय में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए ये नींद न आने की बीमारी का भी कारण बन सकता है। इससे मस्तिष्क का शरीर से संतुलन बिगड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: बस रात को सोते समय लगा लें ये खास तेल, हमेशा दिखेंगे जवां

6. बहुत से लोग सिर दर्द होने पर चाय पीते हैं, लेकिन खाली पेट इसे पीने से तनाव कम होने की जगह बढ़ सकता है। ये दिमाग की नसों में झनझनाहट पैदा कर सकता है।

7. रोजाना खाली पेट चाय पीने से भूख न लगने की समस्या हो जाती है। इससे पाचन शक्ति भी कमजोर होती है।

8. सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पी लेने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इससे पूरे दिन पेट में जलन और गैस की समस्या हो सकती है।

9. जो लोग खाली पेट चाय पीते हैं उनका शरीर कमजोर हो सकता है। क्योंकि इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिशन्स नहीं मिल पाते हैं।

10. खाली पेट चाय पी लेने से रंग भी डार्क हो सकता है। क्योंकि ये शरीर में मेलेनिन की मात्रा बढ़ा देता है।

 

Back to top button