फिट रहने के लिए खाने से भी ज्यादा जरूरी है पीना

पानी एक ऐसी चीज जिसके बिना कोई रह ही नहीं सकता. एक बार को आप खाना खाए बगैर रह सकते हैं पर प्यासा रहना बहुत ही मुश्किल है. पानी पीना शरीर के सुचारु रूप से काम करने के लिए बहुत जरूरी है. इससे बॉडी के सारे इंफेक्शंस, सारे टॉक्सिंस यूरीन के जरिए बाहर निकल जाते हैं.फिट रहने के लिए खाने से भी ज्यादा जरूरी है पानी पीनादिन में कम से कम सात से आठ गिलास पानी तो पीना ही चाहिए. आइए जानते हैं क्यों है खाना खाने से भी ज्यादा जरूरी पानी पीना .

ये भी पढ़ें: पैकेट वाले दूध को लेकर हुआ बड़ा खुलासा: कांट्रेक्टर मिलाता था ये जहर नुमा केमिकल

– जरूरत से कम पानी पीने से खून गाढ़ा होने लगता है और इससे आप हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो सकते हैं.
– बॉडी को सही मात्रा में हाइड्रेट न करने से कोलेस्ट्रोल भी बढ़ता है.
– कम पानी पीने से त्वचा में रुखापन आता है. इतना ही नहीं बल्कि कम पानी पीने से स्किन पर झाइयां भी पड़ने लगती हैं.
– पानी की कम मात्रा में पीना कब्ज की शिकायत पैदा करता है. कब्ज की दिक्कत होने पर सुबह-सुबह एक गिलास गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद है.
– खाने को सही से पचाने में भी पानी की बहुत अहम भूमिका रहती है.
– एनर्जेटिक रहने के लिए बॉडी को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है.
– किडनी प्रॉब्लम, लीवर प्रॉब्लम जैसे शिकायत होने पर तो सही मात्रा में पानी पीना और भी ज्यादा अहम बन जाता है.

ये भी पढ़ें: मुहांसे से झुटकारा पाने के लिए जरूर ट्राई करें पान के पत्ते का ये नुस्खा

इन सभी तकलीफों से बचने के लिए खाने से भी ज्यादा जरूरी है पानी पीना. पानी रखेगा आपको हमेशा फिट और बढ़ेगी चेहरे की चमक .

Back to top button