खाना खाते समय ध्यान रखें ये बातें, पा सकते है आप सकारात्मक उर्जा

अच्छे स्वास्थ्य के लिए तो हम संतुलित खाना खाते ही है लेकिन खान-पान में की गई लापरवाही से कई परेशानियां हो सकती हैं। खाने से ऊर्जा मिलती है और यदि खाना खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहती है।

खाना खाते

वास्तुशास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए है जिसे अपनाने से आप सकारात्मक उर्जा पा सकते है और बीमारियों से दूरी बना सकते हैं: 

 खाना खाते समय हमें दिशाओं का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार खाना खाते समय पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना खाएं। इस उपाय से आपको खाने से मिलने वाली ऊर्जा पूरी तरह प्राप्त होगी। वहीं दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना ग्रहण करना अशुभ माना जाता है। 
वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं। कहा जाता है कि खाने की थाली को हाथ में लेकर नहीं खाना चाहिए, भोजन हमेशा बैठकर करें।
खाना खाते समय या पकाते समय किसी भी व्यक्ति के प्रति ईर्ष्या का भाव नहीं होना चाहिए। इस भावों के साथ किया गया भोजन न तो ठीक से पचता है और ना ही हमारे शरीर को लगता है।

भोजन ग्रहण करने से पहले अन्न देवता, अन्नपूर्णा माता का स्मरण करें देवी-देवताओं को भोजन के धन्यवाद देते हुए खाना ग्रहण करें। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button