खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में आई 72.72 करोड़ डॉलर की FDI

नई दिल्ली: देश में खाद्य पदार्थों के संरक्षण के अभाव में लाखों टन सब्जियां और फर हर साल बरबाद हो जाता है. सरकार की ओर से हमेशा खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाता रहा है. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि साल 2016-17 में देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कुल 72.722 करोड़ डॉलर काविदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) आया.

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में आई 72.72 करोड़ डॉलर की FDI

साध्वी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग की ओर से प्रदान किए गए आंकड़े के अनुसार 2016-17 में देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कुल 72.722 करोड़ डॉलर का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश आया, जबकि 2014-15 में 51.586 करोड़ डॉलर की एफडीआई आई थी.’’ 

ये भी पढ़े: अभी अभी: बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने दिया अपने ‘पद’ से इस्तीफा, मिली ये नई जिम्‍मेदारी

उन्होंने कहा कि भारत में विनिर्मित या पैदा हुए खाद्य उत्पादों के रिटेल व्यापार के लिए 100 फीसदी एफडीआई से जुड़े 3764 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है. 

मंत्री ने एक ताजा सरकारी सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि साल 2014-15 में देश के भीतर 38,608 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां पंजीकृत थीं. 

Back to top button