दक्षिण लीबिया: खलीफा हफ्तार के समर्थक बलों पर हुए हमले में 9 लोगों की मौत

दक्षिण लीबिया में शक्तिशाली खलीफा हफ्तार के समर्थक बलों को निशाना बना कर किए गये हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है. इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

शहर के मेयर हामिद अल खयाली ने बताया कि आईएस आतंकवादियों को आपराधिक समूहों और भाड़े के लोगों का समर्थन प्राप्त है. उन्होंने दक्षिणी शहर सेभा में एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर पर सुबह हमला किया। इस शहर पर हफ्तार के बलों का कब्जा है. 

उन्होंने बताया, ‘हमले में नौ लोगों की मौत हो गई. इनमें से कुछ लोगों की गला काट कर हत्या की गई और कुछ को गोली मारी गई’. सेभा मेडिकल सेन्टर के एक प्रवक्ता ने नौ शवों को लाए जाने की पुष्टि की है.

पाकिस्तान: ISI ने कमरे में बंद कर भारतीय राजनयिकों के साथ की बदसलूकी, ली तलाशी

आईएस ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है. आईएस ने कहा है कि उसने हफ्तार के लड़ाकों पर हमला किया और उनके ठिकानों में बंद कैदियों को मुक्त करा लिया है. सेभा पर हफ्तार की स्वयंभू लीबियन नेशनल आर्मी का नियंत्रण है जो कि संयुक्त राष्ट्र की मान्यता प्राप्त सरकार का विरोध करता है.

Back to top button